Saturday, 1 July 2017

अनिल कपूर के साथ फिर ताल मिलायेंगी ऐश्वर्या

          बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से अनिल कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। बेटी आराध्या के साथ इन दिनों न्यूयार्क में छुट्टियाँ मना रहीं ऐश्वर्या अगले महीने से राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म फन्ने खान की शूटिंग शुरू करेंगी। 

     यह फिल्म साल वर्ष 2000 में प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म एवरीबॉडी फेमस का हिंदी वर्सन होगी और इसमें ऐश्वर्या और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। फिल्म के लिए मुंबई में सेट लगाया जा रहा है। 
      अनिल कपूर अगस्त के अंत में और ऐश जुलाई के आखिरी सप्ताह से शूट शुरू करेंगी। यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी, जिसमें जिसमें ऐश्वर्या भी अपनी आवाज का हुनर दिखाने की कोशिश करेंगी।
       ऐश्वर्या ने अनिल कपूर के साथ सुभाष घई की फिल्म'ताल"में काम किया है और उसके बाद सतीश कौशिक की फिल्म'हमारा दिल आपके पास है"में। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा होंगी लेकिन पिछले दिनों राकेश मेहरा ने ऐश को अप्रोच किया था और स्क्रिप्ट भी भेजी थी, जिसे पढ़ने के बाद ऐश्वर्या ने तुरंत स्वीकार कर लिया था।

No comments:

Post a Comment

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...