Friday, 30 June 2017

निर्देशक विकास बहल की फिल्म में काम नहीं कर रही परिणीति

         वॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस बात से इंकार किया है कि वह क्वीन के निर्देशक विकास बहल के साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर रही हैं।
      हाल ही में उपनगरीय बांद्रा में फिल्म निर्माता के साथ अभिनेत्री की तस्वीर आई थी। इस तस्वीर से ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वह बहल की अगली फिल्म में रितिक रोशन के साथ सह कलाकार होंगी। 
      परिणीति ने इस बारे साफ इंकार किया है। कहा कि, यह सही नहीं है। इन दिनों जब कभी भी हम बांद्रा में लंच के लिए मिलते हैं, लोगों को लगता है कि हम फिल्म साइन करने के बाद ही साथ आएंगे। लेकिन इस तरह से चीजें नहीं होती है। 
       मुझे पता चला है कि वह एक फिल्म शुरू करे रहे हैं आैर मैं उन्हें इसके लिए शुभकामना देती हूं। अभिनेत्री फिलहाल गोलमाल 4 की शूटिंग कर रही हैं।  

अमिताभ व ऋषि कपूर में पिता-पुत्र के नए रिश्ते !

         मेगा स्टार अमिताभ बच्चन एवं ऋषि कपूूर के नए रिश्ते शीघ्र दिखेंगे। 

     जी हां वॉलीवुड की धमाल-हंगामा फिल्म '102 नॉट आउट" में अमिताभ बच्चन व ऋषि कपूर पिता पुत्र की भावनात्मक भूमिका में दिखेंगे। गुजराती किरदारों पर आधारित यह फिल्म निश्चय ही भावनात्मक रिश्तों को झकझोरेगी। 
         इसमें मेगा स्टार अमिताभ बच्चन 102 वर्षीय उम्रदराज पिता की भूमिका में होंगे तो वहीं ऋषि कपूर भी कोई कम उम्र नहीं दिखेंगे। 
        ऋषि कपूर भी 75 वर्षीय पुत्र की भूमिका में होंगे। सौम्या जोशी ने कथानक को सजाया-संवारा है तो निर्देशकीय पक्ष को उमेश शुक्ला ने बेहतरीन बनाने की कोशिश की है। 
        यह फिल्म गुजराती नाटक साजिश पर आधारित है। यह एक 102 वर्षीय चीनी व्यक्ति के ईद-गिर्द घूमती है। इसमें संगीत सलीम-सुलमान का होगा तो वहीं इसे वर्ष के अंत में प्रदर्शित करने की तैयारी है। 
      खास यह है कि 102 वर्षीय उम्रदराज व्यक्ति की कोशिश है कि विश्व के रिकार्ड को तोड़े। इस कोशिश में तमाम घटनाक्रम आते हैं। इसमें खास यह भी है कि किरदारों का बेहतरीन मेकअप होगा। 

Thursday, 29 June 2017

शाहरुख की फिल्म में गेस्ट होंगे सलमान !

         बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान किंग खान शाहरुख खान की फिल्म में गेस्ट रोल करने जा रहे हैं? आनन्द एल राय, शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। 

          पहले आनंद यह फिल्म सलमान को लेकर बनाना चाहते थे लेकिन बात नही बन सकी। शाहरुख खान का कहना है कि वह चाहते हैं कि सलमान खान आनन्द एल राय की फिल्म में मेहमान-अतिथि किरदार निभायें। सलमान खान की फिल्म'ट््यूबलाइट"में शाहरुख ने अतिथि रोल किया था। 
        इस बार शाहरुख खान सलमान खान को अपनी आगामी फिल्म में अतिथि रोल करवाने जा रहे हैं। शाहरुख का कहना है कि आनंद एल राय की अगली फिल्म में सलमान अतिथि रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। 
       शाहरुख खान की मानें तो,आनंद एल राय की फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस है और मैं चाहता हूँ कि इसे सलमान करें। हम इस पर काम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि इस रोल को वही निभाएं। 
          शाहरुख ने कहा कि इस रोल के लिए अभी तक उन्होंने सलमान से कोई भी बात नहीं की है। जैसे ही समय मिलेगा मैं उनसे बात करूंगा। इसके लिए थोडा इंतजार करना होगा।

Wednesday, 28 June 2017

यामी गौतम के बेबॉक बोल फिट रहें हिट रहें

     सिने तारिका यामी गौतम का मानना है कि फिट रहने के साथ ही स्वस्थ रहना भी जरुरी है। फिट रहेंगे तो हिट रहेंगे। फिटनेस शरीर को चुस्त-दुुरुस्त रखती है। 
 
यामी का मानना है कि, कलाकार होने के नाते सिर्फ फिट दिखना जरुरी नहीं, बल्कि अंदर से स्वस्थ और सक्रिय रहना भी जरुरी है। खुद का स्वस्थ और फिट रहना जीवन का तरीका होना चाहिए इसलिए नहीं कि आप किस पेशे या व्यवसाय में हैं। 
        यामी के अनुसार समय-समय पर अपने फिटनेस पर ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। सक्रिय और नियंत्रित वजन प्रशिक्षण फिटनेस मंत्र है, लेकिन भोजन भी इसके साथ जुड़ा होता है। संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

वॉलीवुड अदाकारा एवलिन का हॉलीवुड में धमाल

     वॉलीवुड की अदाकारा एवलिन शर्मा ने एक बार फिर धमाल मचाया।
      जी हां, वाशिंगटन डीसी में विश्व की राजनीतिक हस्तियां एकत्र हुयीं तो वॉलीवुड अदाकारा एवलिन शर्मा को भी अपने फन का जादू दिखाने का मौका मिला। विश्व शांति एवं वैश्विक एकता के संदर्भ में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। 
          मनोरंजन का खजाना एवलिन शर्मा के हाथों में रहा। वॉलीवुड अदाकारा एवलिन शर्मा न्यूयार्क के संगीत निर्माता ब्राुकलीन शांति ला के साथ संगीत वीडियो रिकार्ड व शूट किया है। 
       एवलिन शर्मा नौटंकी साला, यारियां, ये जवानी है दीवानी में अपने जलवे दिखा चुकी है।
        निर्माता निर्देशक डेविड धवन, रोहन सिप्पी, दिव्या खोसला कुमार, अयान मुखर्जी आैर इम्तियाज के साथ काम कर चुकी एवलिन शर्मा पश्चिम की कुछ सुपर रोमांचक फिल्में कर रही है।  

Tuesday, 27 June 2017

शाहरुख की बेटी सुहाना अभी फिल्मों में काम नहीं करेगी

         बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि उनकी बेटी सुहाना अभी पांच साल तक फिल्मों में काम नही करेगी।

          बॉलीवुड में काफी समय से चर्चा हो रही है कि जल्द ही सुहाना फिल्मों में काम करती नजर आयेगी लेकिन शाहरुख का कहना है कि सुहाना अगले पांच सालों तक फिल्मों में नहीं आयेगी क्योंकि वह अभी पढ़ाई कर रही हैं और बॉलीवुड में अभी कदम नहीं रखेगी।
    शाहरुख का कहना है कि, किसी के पब्लिकली बाहर जाने का मतलब ये नहीं है कि वो एक्टर बनना चाहता है। ये फिल्म स्टार्स नहीं हैं बल्कि फिल्मस्टार्स के बच्चे हैं। जब मेरे साथ आते हैं तो मैं खुद फोटो के लिए उनके साथ पोज देता हूं। जब मीडिया सामने होता है तो हम फिल्मस्टार्स यह सब हैंडल कर लेते हैं।
       शाहरुख का कहना कि,मिनिमम एजुकेशन ग्रेजुएशन होना जरुरी है। सुहाना अभी 11वीं में हैं और उन्हें ग्रेजुएट होने में पूरे पांच साल हैं।

Monday, 26 June 2017

सनी लियोनी दिखेंगी अजय व इमरान हाशमी के साथ

       बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि अभिनेता सलमान खान उनके साथ हमेशा बेहद विनम्र आैर दोस्ताना रहे। 

         इसके लिए वह हमेशा उनकी सराहना करती हैं। बॉलीवुड में आने से पहले सनी रियलिटी शो बिग बॅास में नजर आयी थीं जिसके होस्ट सलमान खान थे। अब वह राजीव वालिया की रोमांटिक संगीतमय फिल्म तेरा इंतजार में सलमान के भाई अरबाज खान के साथ काम करती दिखाई देंगी। 
      सनी ने कहा, मैं सलमान खान से कई बार मिली हूं, अरबाज के साथ भी काफी समय गुजारा है। मुझे पता है कि अरबाज कितने अच्छे इंसान हैं आैर मुझे लगता है कि उनका पूरा परिवार, उनके भाई बहुत अच्छे आैर ध्यान रखने वाले हैं। सलमान बहुत अच्छे हैं। 
          शाहरुख खान अभिनीत फिल्म रईस आैर सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर में मेहमान अदाकारा के तौर पर काम करने के बाद सनी अब अजय देवगन-इमरान हाशमी की फिल्म बादशाहो के एक गीत में दिखाई देंगी।
          इस गीत में वह इमरान हाशमी के साथ थिरकते हुये नजर आएंगी। सनी ने कहा, मुझे वह गाना पसंद है, इसमें इमरान के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा। वह नेक दिल वाले इंसान हैं।
       सनी ने कहा, उस गीत को करने में बहुत मजा आया आैर उम्मीद है कि लोगों को भी हमें साथ देखकर मजा आएगा।
          मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि किसी फिल्म में मुझे उनके अपोजिट अभिनय करने का भी मौका मिले। छत्तीस वर्षीया सनी लियोनी इस गाने में पारंपरिक लुक में नजर आएंगी।

Sunday, 25 June 2017

मातृत्व का अनुभव सुखद रहा : आयशा टाकिया

        बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया का कहना है कि एक मां के रूप में उनका सफर सुखद एवं शानदार रहा है। 

     उन्होंने इसका भरपूर लुत्फ उठाया है। फरहान आजमी की पत्नी और तीन साल के बेटे मिकैल की मां अभिनेत्री आयशा ने कहा, मातृत्व बिल्कुल शानदार रहा है। यह एक सुखद अनुभव भी रहा। 
      यह खुद के लिए सीखने की प्रक्रिया है, क्योंकि मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मैं नि:स्वार्थ रूप से किसी दूसरे इंसान के लिए धैर्यवान बनूंगी, उसे बेशर्त प्यार करूंगी और उसके लिए कड़ी मेहनत करूंगी। 
        आयशा ने कहा, मुझे लगता है कि यह आपको मानवता एवं विन्रमता और मां बनने पर प्यार करना सिखाती है। यह एक शानदार अनुभव है, जिसका मैं हर रोज आनंद लेती हूं..यह कड़ी मेहनत का काम है और बिल्कुल यह उतना ही फायदेमंद भी है, क्योंकि मिकैल बहुत अदभूत है।

Friday, 23 June 2017

ए. आर. रहमान के संग श्रीदेवी का सपना हुआ साकार

     बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का सपना था कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ काम करें। उनका यह सपना पूरा हो गया है। 

         बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्म'मॉम"में रहमान के साथ काम किया है। श्रीदेवी ने कहा, जब रवि और मैंने फिल्म पर काम शुरू किया, तो महसूस हुआ कि फिल्म में रहमान का होना अच्छा होगा। उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। लंबे समय से उनके साथ काम करने का सपना था। मैं हमेशा इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उनकी आभारी रहूंगी।
    श्रीदेवी का कहना है कि फिल्म मॉम साधारण', 'भावनात्मक" पारिवारिक फिल्म है। गौरतलब है कि रवि उदयवार निर्देशित'मॉम"सात जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।

Thursday, 22 June 2017

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट देश दुनिया के 5200 स्क्रीन्स में रिलीज़

           सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट 23 जून से दुनिया के कई देशों के सिनेमाघरों में जल उठेगी। 

      फैन फॉलोविंग के साथ इस बार सलमान खान फिल्मस ने तगड़ी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी भी बनाई है जिसके तहत स्क्रीन्स की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
        फिल्म के दुनिया मुताबिक सलमान खान की फिल्म दुनिया भर में कुल 5550 स्क्रीन्स में रिलीज़ होगी जिसमें से 4350 स्क्रीन्स भारत में होंगे जबकि 1200 स्क्रीन्स दुनिया के बाकी देशों में होगी ।
         सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भारत में आमिर खान की दंगल 4300 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई थी। सलमान खान की फिल्म सुल्तान 4200 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई थी ।
        ओवरसीज़ मार्केट में ट्यूबलाइट को दंगल व सुल्तान से करीब 200 स्क्रीन्स ज़्यादा मिले हैं। ओवरऑल स्क्रीन्स के मामले में ट्यूबलाइट 5550 दंगल 5300 व सुल्तान 5200 से आगे निकल गई है।

Wednesday, 21 June 2017

अनुपम खेर बोले शुक्रिया भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

         बॉलीवुड के ख्यातिप्राप्त चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने अपने फिल्मी सफर को समृद्ध बनाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री का शुक्रिया अदा किया है। 

        अनुपम ने ट्वीट किया, नमस्ते! न्यूयॉर्क में अपनी 500 वीं फिल्म 'द बिग सिक" के प्रीमियर में शामिल होने जा रहा हूं। मेरे सफर को समृद्ध बनाने के लिए भारतीय फिल्म उद्योग का शुक्रिया। अनुपम जल्द ही फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा" में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। 

      अनुपम फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर" में अपनी भूमिका की तैयारी भी कर रहे हैं, जिसमें वह पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

Sunday, 11 June 2017

यश चोपड़ा की याद दिलाते किंग खान शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि इम्तियाज अली उन्हें दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की याद दिलाते हैं।

शाहरुख का कहना है कि इम्तियाज अली की प्रेम कहानी दर्शाने की शैली, घूमने-फिरने के प्रति लगाव और फिल्मों में पंजाबी पुट डालना जैसी बातें उन्हें दिवंगत फिल्मकार यश चोपडा की याद दिलाती है। पहली बार इम्तियाज के साथ काम कर रहे शाहरुख फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल" में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं। यह तीसरा मौका है जब अनुष्का के साथ शाहरुख नजर आने वाले हैं। इससे पहले वे उनके साथ रब ने बना दी जोडी, जब तक जान में काम कर चुके हैं।
शाहरुख ने बताया, 'फिल्म में सैर-सपाटा बहुत है.. लेकिन यह यात्रा पर आधारित फिल्म नहीं है। यह एक टूरिस्ट गाइड के बारे में है, हालांकि यह एक प्रेम कहानी है। दो लोग किसी तरह मिलते हैं और प्यार में पड जाते हैं। यह फिल्म करने का अनुभव दो वजहों से अच्छा रहा, पहला कारण कि इम्तियाज यूरोप से बखूबी परिचित हैं, इसलिए हमने फिल्म को बुडापेस्ट, एम्सटर्डम, प्राग और फिर पंजाब में एक निश्चित प्रारूप में फिल्माया है, वह मुझे यश चोपडा की बहुत याद दिलाते हैं, क्योंकि वह प्रेम कहानियां लिखते हैं, जो पूरे भारत के चक्कर लगाती हैं और इसमें पंजाबी पुट होता है। उनका लेखन शानदार  है। इक्यावन वर्षीय शाहरुख को फिल्म की शूटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। वह इम्तियाज को सज्जन शख्स मानते हैं।

  शाहरुख ने कहा कि फिल्म की कहानी अलग है। उन्होंने बताया कि यह एक  मनोरंजक फिल्म है। किरदारों के नाम हरिंदर 'हैरी" सिंह और सेजल हैं। यह पंजाबी और गुजराती का बेहतरीन संयोजन है। फिल्म की रिलीज चार अगस्त को तय कर शाहरुख ने 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा" के साथ होने वाले टकराव को रोक लिया। 

   शाहरुख का कहना है कि बॉलीवुड में टकराव से जितना बचा जा सके, उतना ही अच्छा है। उनका मानना है कि ऐसा करना दोनों फिल्मों के लिए अच्छा है, जिससे बडे बजट की फिल्म की कमाई पर असर नहीं पडेगा। शाहरुख को पूरी भरोसा है कि 'जब हैरी मेट सेजल" लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलेगी और सात अगस्त सोमवार को रक्षा बंधन पडने और फिर 15 अगस्त को छुट्टी होने के कारण इसे अच्छी-खासी संख्या में दर्शक देखने पहुंचेंगे।

Thursday, 8 June 2017

आमिर खान की 'दंगल" चाइना में धमाल करेगी !

  
       बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टिनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'दंगल" चाइना के स्क्रीन फ्लोर पर धमाल करेगी ! जी हां, सिने जगत में एकबारगी यह सवाल उठ रहा है। हिन्दी फिल्मों का एक बड़ा मार्केट-बाजार चाइना भी है।

                 हालांकि आमिर खान की यह फिल्म 'दंगल" फिलहाल पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। इस आशय के संकेत मिले हैं। हरियाणा के रेसलेस महावीर फोगाट के जीवन पर आधारित फिल्म 'दंगल" निश्चय ही धमाल मचायेगी। इसका एक बड़ा कारण आमिर खान की सोच आैर फिल्म बनाने का विषयक जुनून कहा जा सकता है। कोई बड़ी बात न होगी कि आमिर की यह फिल्म 'ऑस्कर" की दौड़ में भी शामिल हो। अभिनेता आमिर खान की फिल्म थ्री इडियेट्स ने चाइना में अपना रिकार्ड बनाया था।

             विशेषज्ञों की मानें तो आमिर खान की 'थ्री इडियेट्स" ने सर्वाधिक कमाई की थी। हालांकि 1962 के बाद बदले हालात में दोनों देशों के बीच नाक-भौं सिकोड़ने आैर भौहें तीरकमान होती रहती हैं फिर भी व्यापारिक आदान-प्रदान भी अनवरत चलता रहता है। 'दंगल" बॉलीवुड की चाइना में एक वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। भारत कई भाषाओं एवं कई संस्कृतियों का देश है। इस तथ्य-कथ्य को आमिर खान चाइना के सिने मार्केट में रख चुके हैं जिससे उनको एक बड़ा बाजार मिल सके। चाइना ने फिल्म 'आवारा" से लेकर सुल्तान सहित असंख्य फिल्में देखीं। कभी सिनेमाघरों में फिल्म दिखी तो कभी 'ऑनलाइन" इण्टरनेट ने मार्केट में हिन्दी फिल्में पहंुचा दीं। यूरोप, अमेरिका, कनाड़ा व चाइना सहित दुनिया के कई देश हिन्दी फिल्मों के बड़े बाजार हैं।

         अब थ्री इडियेट्स को ही लें तो रिलीज के कुछ समय में सोलह करोड का भी आंकड़ा पार किया था। आबादी में भारत से भी आगे चाइना हिन्दी फिल्मों का विशाल बाजार बनेगा ! हिन्दी फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक भी हैं तो क्यों न मिस्टर परफेक्टिनिस्ट आमिर खान क्यों ने 'दंगल" को चाइना में कैश करायें। हालांकि चाइना में हिन्दी फिल्म प्रदर्शन की अनुमति कम ही देता है। ऐसा नहीं है कि भारत के साथ कोई उपेक्षित व्यवहार हो क्योंकि यह उसकी नीति-रीति में शामिल है।

          विशेषज्ञों की मानें तो चाइना में हॉलीवुड की 90 प्रतिशत फिल्मों को प्रदर्शन में स्थान मिलता है तो वहीं दस प्रतिशत में बॉलीवुड व अन्य फिल्मों को प्रदर्शन का अवसर मिलता है। चाइना सरकार विदेशी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए आैसत 34 देशों का अपनी सहमति-स्वीकृति देता है। चाइना में गैर-चीनी फिल्मों के लिए स्लॉट सुरक्षित किया जाता है। यह फिल्में करीब छह हजार स्क्रीन पर प्रदर्शित होती हैं। अब देखिये अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल" क्या धमाल मचाती है। 

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...