Monday, 31 July 2017

जब शाहरुख खान ने सबसे पहले बनारसी पान खाने की गुजारिश की !

        अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रचार में व्यस्त है और इसी प्रचार के सिलसिले में अभिनेता पहुँचे बनारस की भूमि पर। 

     शाहरुख खान पान के कितने शौक़ीन है। इस बात से तो हर कोई वाकिफ़ रखता है। ऐसे में जब बनारस जाए और वहाँ का प्रसिद्ध बनारसी पान ना खाएं तो कुछ अधूरा-अधूरा सा लगना लाज़मी है। ऐसे में, बनारस पहुंचते ही अभिनेता ने अपनी टीम से बनारसी पान खाने के लिए कहा। शाहरुख ने सबसे पहले वहाँ का सुप्रसिद्ध बनारसी पान खाया।
          फिर बनारस में स्थित अशोका इंस्टिट्यूट जा कर अपनी फिल्म का प्रचार किया। इससे पहले 2006 में आई फ़िल्म "डॉन" में भी अभिनेता ने बनारसी पान का लुत्फ उठाया था लेकिन बनारस की भूमि पर जा कर उस पान को खाने का मज़ा ही कुछ ओर होता है। 
       इसिलए बनारस पहुंचते ही शाहरुख ने सबसे पहले पान से अपना मुँह मीठा किया। फिर अपनी फिल्म का प्रचार किया। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में शाहरुख एक पंजाबी मुंडे हैरी की भूमिका में नज़र आएंगे। यह फ़िल्म 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।

राधे मां बनेंगी प्रियंका चोपड़ा !

       बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा युवा दिलों की धड़कन हैं। जानदार-शानदार अभिनय से सिने तारिका ने अल्प समय में बालीवुड से लेकर हालीवुड तक हंगामा मचा रखा है। 

  शायद यही कारण है कि प्रियंका चोपड़ा के फालोअर्स-प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सिने तारिका प्रियंका को बालीवुड की सनसनी कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। यूं कहा जाये कि प्रियंका ने वैश्विक अभिनेत्री का दर्जा हासिल किया है तो शायद कुछ गलत न होगा। प्रियंका का एक शूट अभी हाल में 'राधे मां" के रुप में दिखा तो प्रशंसकों में एक बार फिर हलचल मच गयी। चर्चा होने लगी कि प्रियंका चोपड़ा अब राधे मां को किरदार निभाएंगी ! खैर, कुछ भी हो प्रियंका किसी न किसी रूप में प्रशंसकों के बीच है तो। चर्चा तो चर्चा है।   

Sunday, 30 July 2017

शाहरुख खान पहली बार जाएंगे बनारस !

       अभिनेता शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रचार में कोई कमी नही छोड़ रहे है और शहर-शहर जा कर अपनी इस आने वाली फिल्म का प्रचार कर रहे है। 

     इसी प्रचार के सिलसिले में अभिनेता बनारस जाएंगे जहाँ निर्देशक इम्तियाज़ अली और अनुष्का शर्मा भी उनका साथ देंगी। अब जब वो पहली बार बनारस जाएंगे तो इस मौके पर काफी कुछ खास होगा। बनारस में होने वाले इस फ़िल्म के इवेंट की मेजबानी मनोज तिवारी करेंगे।
    शाहरुख जहाँ भी जाते वो युवाओं से मुलाकात ज़रूर करते है तो यहाँ भी शाहरुख, इम्तियाज़ और अनुष्का बनारस के युवाओं से खास मुलाकात करेंगे और उनसे ढ़ेर सारी बाते करेंगे। फ़िल्म "जब हैरी मेट सेजल" ने हर पहलू से अपनी इस फ़िल्म का प्रचार किया है, चाहे वो लुधियाना जा कर ट्रैक्टर चलाने की बात हो, या फिर जोधपुर में जा कर गाइड एसोसिएशन से एक मुलाकात और अब हाल ही अभिनेता ने समुद्र के किनारे, सुर्यास्त के बीच फ़िल्म के गाने "हवाएं" को रिलीज किया गया था और यह सब देख इस बात का अंदाज़ा तो लगाया ही जा सकता है कि अभिनेता और निर्देशक ने हर बार कुछ नया करनी की सोच रखी है।
         ट्रेलर और गानों के बाद अब इंतज़ार है तो बस फ़िल्म के रिलीज होने का जो यकीनन अपने साथ एक अलग ही तरह की लहर ले कर आएगी जो एक बार फिर सबको मंत्रमुक्त कर देगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान उर्फ हैरी एक पर्यटक गाइड के रूप में नज़र आएंगे, और अनुष्का शर्मा उर्फ सेजल एक वकील है और वो यूरोप की सैर पर निकली है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।

Thursday, 27 July 2017

गेम ऑफ थ्रोंस के सेर्सेयी लैनिस्टर जैसा किरदार निभाना चाहती हैं कृतिका कामरा

        गेम ऑफ़ थ्रोंस - सीजन 7 को लेकर दुनिया भर के लोगों में डर का माहौल है. यह शो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है. 

      सिर्फ इसके प्रशंसक ही नहीं बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारे भी शो के बारे में बातें कर रहे हैं और इसके पात्रों से जुड़ी अपनी कल्पनाओं को जाहिर कर रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए, लाइफ ओके के शो ‘प्रेम या पहेली - चंद्रकांता’ फेम कृतिका कामरा बताती हैं कि नए सीजन को लेकर वह कितनी उत्साहित हैं और कितनी बेसब्री से इसका इंतजार किया. और आखिरकार यह शुरू हो ही गया.
     उन्होंने कहा, पहला एपिसोड देखने के लिए वह घर जाने का इंतजार नहीं कर सकीं. उनके पास भी गेम ऑफ़ थ्रोंस के बॉबल हेड्स और मर्चेंडाइज है. वह ये भी कहती हैं, “मैं किसी का मजा नहीं ख़राब करूंगी, लेकिन मेरा पसंदीदा किरदार डेनेरीज नहीं बल्कि सेर्सेयी लैनिस्टर है. 
      मुझे लगता है कि ये सबसे दुष्ट लेकिन रहस्यमयी (गूढ़) किरदार है.मै उसी तरह का किरदार निभाना पसंद करूंगी. पूरी तरह निगेटिव के साथ साथ एक पजेसिव माँ और प्रेमिका की तरह की भूमिका. मैं हमेशा एक बेहद खतरनाक चरित्र निभाना चाहती हूँ.” कृतिका कामरा सेर्सेयी को पसंद करती हैं. आपका फेवरेट कैरेक्टर कौन है ?

Wednesday, 26 July 2017

नमस्ते कनाडा में काम करने के लिए परिणीति बेहद रोमांचित

     बॉलीवुड तारिका परिणीति चोपड़ा फिल्म'नमस्ते कनाडा"में काम करने को लेकर बेहद रोमांचित है।

 विपुल अमृतलाल शाह फिल्म नमस्ते कनाडा बनाने जा रहे हैं। फिल्म में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर भी हैं। इससे पहले दोनों'इश्कबाज"में साथ-साथ काम कर चुके हैं। 
    परिणीति फिल्म में काम करने को लेकर रोमोंचित है। परिणीति ने ट्वटर पर लिखा, देशी फिल्म के साथ विदेशी दिल! मेरी तरह की फिल्म!'नमस्ते कनाडा"पर काम शुरू करने के लिए बेशब्राी से इंतजार कर रही हूं।

Monday, 24 July 2017

काजोल का शानदार अनुभव धनुष के साथ काम करना

    बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की मानें तो धनुष के साथ काम करना उनके लिये शानदार अनुभव रहा। 

   काजोल फिल्म 'वैलेयिल्ला पट्टाथारी-2 यानी'वीआईपी-2 से करीब दो दशक बाद तमिल फिल्म जगत में वापसी कर रही हैं। काजोल का कहना है कि फिल्म में उनका और धनुष दोनों का ही दमदार किरदार है। तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म वीआईपी (2014) के सीक्वल में काजोल वसुंधरा नाम की एक तेज-तर्रार महिला उद्यमी के रूप में नजर आएंगी। 
     काजोल की मानें तो, वसुंधरा मानसिक रूप से एक मजबूत महिला है और रघुवन भी ऐसा ही है। दोनों बहुत दमदार किरदार हैं और जिस चीज के पक्ष में वे खड़े हैं, उसके बारे में दोनों स्पष्ट होते हैं। दोनों के बीच का बेहद दिलचस्प टकराव होगा।
         सौंदर्य रजनीकांत निर्देशित फिल्म की पटकथा और संवाद धनुष ने लिखे हैं। काजोल का कहना है कि वह बेहतरीन कलाकार हैं और उन्होंने शानदार पटकथा तथा संवाद लिखे हैं। धनुष के साथ काम करके अच्छा लगा।

Tuesday, 18 July 2017

सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर नये अंदाज में दिखेंगी शिल्पा

      बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार नये अंदाज में सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी। इस आशय के संकेत मिले हैं।

      बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शीघ्र ही बॉलीवुड में वापसी कर सकती है। सिने तारिका शिल्पा काफी समय से फिल्मों से अलग थलग है। बॉलीवुड में वापसी के बारे में शिल्पा का कहना है, शीघ्र ही मुझे कुछ प्रोजेक्ट की पेशकश हुई है, देखते हैं मैं इसका हिस्सा बनती हूं या नहीं। 
      सिने तारिका शिल्पा आज के दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट की मुरीद हैं। जिन्होंने फिल्म 'उड़ता पंजाब" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आईफा पुरस्कार जीता।शिल्पा का कहना है कि, वह जो भी करती हैं, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देती हैं, वह वास्तव में खुद को आगे बढ़ाना पसंद करती हैं। साथ ही जोखिमपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं।

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...