Tuesday, 12 September 2017

भंसाली की फिल्म पद्मावती अब अगले साल

      बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की फिल्में अगले साल बॉक्स ऑफिस पर नजर आ सकती हैं।

      बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म पद्मावती बना रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। भंसाली इस फिल्म को नवंबर 2017 में रिलीज करना चाहते थे लेकिन अब ये लगभग तय हो चुका है कि ये फिल्म इस साल रिलीज नहीं हो पाएगी। 
     पद्मावती के लिए अब फरवरी 2018 की रिलीज डेट तलाशी जा रही है। 09 फरवरी 2018 को अनुष्का शर्मा की 'परी" रिलीज होगी और माना जा रहा है कि भंसाली इसी दिन 'पद्मावती" को भी रिलीज कर सकते हैं।

Wednesday, 23 August 2017

नई सोच में जावेद अख्तर शख्सियत, होस्ट होंगे किंग खान

     'स्टार प्लस" शीघ्र ही दर्शकों के लिए 'टीईडी टास्क इण्डिया : नई सोच" को हिन्दी में लेकर आ रहा है। इस बेहतरीन शो में बेहतरीन स्पीकर्स को शामिल किया गया है।

      संभावना है कि शो अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। होस्ट किंग खान शाहरुख खान होंगे। इसके पहले एपिसोड में कवि एवं लेखक जावेद अख्तर शिरकत करेंगे। बताते हैं कि इस शानदार-जानदार एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। विषय होगा 'शब्दों की ताकत"। शब्द जावेद अख्तर की खासियत हैं। 
      इस दिग्गज लेखक ने डॉन, दीवार, शोले जैसी शानदार-जानदार फिल्में लिखी हैं। साथ ही एक लड़की को देखा.... 1942 : ए लव स्टोरी..., पंक्षी नदिया एवं राधा कैसे न जले..... आदि बेहतरीन गाने भी उन्होंने लिखे। कवि एवं लेखक जावेद अख्तर की खासियत है कि शब्दों से वह दर्शकों को बांध लेते हैं। 
     बताते हैं कि शूटिंग काफी अच्छी हुयी है। इसकी एक अच्छी शुरुआत को लेकर निर्माता काफी खुश हैं। होस्ट के तौर पर दिखने वाले किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि वो निश्चित रूप से एक ऐसे इंसान हैं जो परदे पर हों या परदे के बाहर हों। अनुकरण के लायक हैं। उम्मीद है कि इस शो के निर्माताओं को बालीवुड के अन्य सितारों एवं प्रतिभाओं का साथ मिलेगा। 

Tuesday, 22 August 2017

अब स्टार प्लस में मलाइका अरोड़ा का धमाल

       'स्टार प्लस" का बेहद चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है" में अब नये सितारे भी दिखेंगे तो आइटम गर्ल बालीवुड तारिका मलाइका अरोड़ा खान भी जलवे दिखायेंगी। 

    स्टार प्लस के इस शो में अभी नक्ष एवं कीर्ति की शादी में असंख्य बालीवुड सितारों की मौजूदगी देखने को मिल रही है। इस ऑनस्क्रीन शादी में एसआरके अनुष्का व अक्षय कुमार शिरकत कर चुके हैं। बालीवुड की तड़कती भड़कती अदाकारा मलाइका अरोड़ा खान भी शीघ्र ही शो में अदाकारी के जलवे बिखेरती नजर आयेंगी। 
     खबरची की मानें तो मलाइका को इस शो में लाने की बात आलमोस्ट फाइनल हो चुकी है। मलाइका ने सिल्वर स्क्रीन में अपने बेहतरीन डांस से गजब दिखाया है। हंगामा किया है। दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। इस बार स्टार प्लस के शो में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
       मलाइका अपने हिट गानों अनारकली डिस्को चली... छर्इंया-छर्इंया.... पर डांस करेंगी। फिलहाल बैंड बाजा बधार्इंया का सीजन देखने को मिल रहा है। तीन अलग अलग शादियों में ढ़ेर सारे समारोह देखने को मिल रहे हैं। यह शादियां पूरी तरह से रीति-रिवाज एवं जश्न से भरपूर होंगी। खैर, इस शो में बालीवुड के सितारों की मौजूदगी हंगामा से कम नहीं।  

Monday, 21 August 2017

बरुन को जन्मदिन से पहले स्वीट सरप्राइज

     ‘तू है मेरा संडे’ के निर्माताओं ने बरुन सोबती के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनके डेली सोप ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के सेट पर पहुंचकर उन्हें चौंका दिया। 

       निर्माता वरुण शाह, निर्देशक मिलिंद धैमाडे और बरुन सोबती की पत्नी पश्मीन मनचंदा ने मिलकर बरुन को सरप्राइज करने का काम किया। इन तस्वीरों में बरुन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बरुन ने कहा, इतनी भारी बारिश में संडे के दिन मेरे निर्देशक मिलिंद और निर्माता वरुण मेरे शो के सेट पर मेरा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए आए, मेरे लिए यह बड़ी खुशी की बात है। 
         मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे जन्मदिन से एक दिन पहले ऐसा होगा। इस सेलिब्रेशन में हमारी फिल्म ‘तू है मेरा संडे’ का सार छिपा है। तू है मेरा संडे, दुनिया भर में 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और इसमें बरुन सोबती, शहाना गोस्वामी, विशाल मल्होत्रा,रसिका दुग्गल, मानवी गगरू, अविनाश तिवारी, जय उपाध्याय, शिवकुमार सुब्रमण्यम और नकुल भल्ला जैसे कलाकार नजर आयेंगे।

Friday, 11 August 2017

'लव का है इंतजार" में नजर आयेंगे सप्तऋषि घोष

      स्टार प्लस के डेली सोप 'लव का है इंतजार" की कहानी हाल ही में बीस साल आगे बढ़ गयी है। इस लीप के साथ ही शो में नये किरदारों की भी एण्ट्री का रास्ता खुल गया। 

    मोहित सहगल आैर प्रीतिका राव के बाद अब सप्तऋषि घोष ही शो में जल्द नजर आयेंगे। इस शो में लीप के बाद अभिनेत्री प्रीतिका राव एक थियेटर आर्टिस्ट मोहिनी की भूमिका निभाती दिखेंगी। उसका ताल्लुक एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। शीघ्र वह अयान (मोहित सहगल) से टकरायेगी, जो कोरियोग्राफर बनना चाहता है।
       अयान एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता है। वह एक बिजनेस टायकून इंदर मेहता का बेटा है। जिसकी भूमिका सप्तऋषि घोष निभायेंगे। इसके पहले अभिनेता सप्तऋषि घोष इससे पहले पिया अलबेला में नजर आये थे।
     अब इस चर्चित शो में अयान के डैड की भूमिका निभायेंगे लेकिन बिजनेस को लेकर बाप बेटे के बीच कुछ मतभेद होंगे। एंट्री पर सप्तऋषि घोष का कहना है कि शो में काम करके खुशी हो रही है। किरदार काफी दिलचस्प है।  

अभिनेत्री सोमा अब पॉलीटिक्स में क्लीन बोल्ड करेंगी

      अभिनेत्री सोमा मंघनानी अब पॉलीटिक्स में क्लीन बोल्ड करेंगी ! जी हां, धारावाहिक तारिका सोमा दर्शकों के बाद अब देश के वोटर्स की दिल जीतने की तैयारी में हैं।

        जीटीवी के शो 'जब प्यार हुआ" से पहचान बनाने वाली सोमा हालांकि मुम्बई के बान्द्रा से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में मैदान में रह चुकी हैं। 'राजनीतिक सक्रियता" के लिए उनके पास बान्द्रा में भाजपा सिंधी सेल के सचिव का उत्तरदायित्व है। तारिका सोमा का कहना है कि काला धन पर अंकुश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ताकत मिलनी चाहिए। 
       देश को बेहतर बनाने के लिए परिवर्तन का हिस्सा होना चाहिए। सोमा मंघनानी अभिनय एवं लक्जरी ब्राांड्स के लिए मॉडलिंग के साथ साथ समाजसेवा में भी सक्रिय रहती है। समाजसेवा के लिए मुक्तागंन इण्टरनेशनल फाउण्डेशन संचालित करती है। घुडसवारी, टेन स्पोटर्स, विज्ञापन में उसके निराले अंदाज दिखते हैं। सुपरहिट लीजा लीजा में निर्देशन व अभिनय के जलवे दर्शक देख चुके हैं। 

Monday, 7 August 2017

विक्टोरिया एण्ड अब्दुल के पोस्टर में अब्दुल करीम के रूप में अली फज़ल

  इस फिल्म का निर्देशन स्टेफेन फ्रेअर्स ने किया है और इसमें अली की नायिका जुडी डेंच हैं तथा अन्य अभिनेतागणों में सर माइकल गैम्बन व एड्डी इज्ज़र्ड हैं.

   यह फिल्म इसी साल सितम्बर में रिलीज होगी.

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...