Friday, 15 November 2019

आमिर खान की बेटी इरा खान सुर्खियों में !

   अब एक बार फिर इरा का लेटेस्ट फोटोशूट सुर्खियों में है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

  इरा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ीं फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इरा के फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर इरा का लेटेस्ट फोटोशूट सुर्खियों में है। 
  इरा के लेटेस्ट फोटोज में वो किसी जंगल जैसे इलाके में नजर आ रही हैं। हालांकि जंगल का ये कॉन्सेप्चुअल फोटोशूट काफी डिफरेंट है और हर फोटो में इरा बेहद सिजलिंग नजर आ रही हैं। खबर है कि इरा के फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
   बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अपने फोटो- वीडियो को लेकर इरा सुर्खियों में हैं। इससे पहले इरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में इरा एक्टिंग करती दिख रही थीं। 
  खबर है कि इरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'मैं शर्मीली हूं और मैंने इसपर काम करने की जहमत भी नहीं उठाई क्योंकि मैं एक्टिंग करना ही नहीं चाहती लेकिन अगर आप निर्देशन करना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर एक्टिंग करने की आवश्यकता पड़ती है। यहां मुझे खुद को हावी करना पड़ता है, कभी-कभी मैं मैनेज करती हूं । कभी-कभी मैं नहीं कर पाती ।'वहीं इस वीडियो के वायरल होने के पहले भी इरा युवराज सिंह की पत्नी की मदद करने के लिए सुर्खियों में थीं।
   खबर है कि पोस्ट को कीच हेजल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दिवाली पार्टी की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट में हेजल ने लिखा था, 'दोस्ती क्या है? दोस्ती वो है जब आप अपने कपड़े शूट के लिए लेकर जाओ और दिवाली पार्टी के लिए तैयार होते वक्त आपको पताा लगे कि आपका कुर्ता तो घर पर ही रह गया है।' 
  गौरतलब है कि इरा खान और हेजल कीच काफी अच्छे दोस्त हैं। हेजल इरा खान के प्ले में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगी। इसके साथ ही बता दें कि इरा खान ने पहले ही ये बात साफ कर दी थी कि वो अभिनेत्री नहीं बल्कि निर्देशक बनना चाहती हैं।

Thursday, 14 November 2019

प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका में अब नया आशियाना

  बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। ऐसे में अब प्रियंका के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।

 दरअसल प्रियंका और निक जोनस ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नया घर खरीदा है और इस घर की कीमत सुनकर आप भी जरूर कहेंगे- ओ माय गॉड। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉस एंजलिस में 144 करोड़ का नया घर खरीदा है।
   प्रियंका और निक लंबे समय से इस शहर में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे थे। निक जोनस अपना बैचलर घर पहले ही बेच चुके हैं और प्रियंका के साथ रहते हैं। आपको बता दें प्रियंका और निक बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों जल्द ही अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाने वाले हैं।
   लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक ने 144 करोड़ में 20,00 स्कवायर फुट जगह खरीदी है। इसके साथ ही वह जो जोनस और सोफी टर्नर के पड़ोसी बन गए हैं। जिन्होंने 100 करोड़ में 15,000 स्कवायर फुट जमीन खरीदी है। दोनों की जगह में सिर्फ तीन मील की दूरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निक और प्रियंका के घर में 7 बेडरुम, 11 बॉथरुमस आउटडोर स्पेस और हाई सीलिंग है।

Tuesday, 27 August 2019

'मिशन मंगल' की धाकड़ कमाई

   बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचा रही है। 

   खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म देश के साथ विदेशों में भी खूब धूम मचा रही है। खबरों की मानें तो फिल्म मिशन मंगल ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को 5-6 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 
   खबरों की मानें तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। इस हिसाब से अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक 160 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई कर ली है। हालांकि अभी इसके आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं।

Monday, 26 August 2019

अमिताभ, रेखा, रणवीर सिंह, सोनम सबसे फैशनेबल : कंगना

   बॉलीवुड फैशन आइकन कंगना रनौत को लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, रेखा, रणवीर सिंह और सोनम कपूर अच्छी ड्रेसिंग सेंस की समझ वाले स्टार हैं। 

  लक्मे फैशन वीक में रविवार को मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, कई ऐसे लोग हैं, जो पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं और मुझे लगता है कि रेखा जी उनमें से एक हैं। 
   उनके अलावा, दूसरे फैशनेबल एक्टर्स में अमिताभ बच्चन जी, रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी आते हैं। उन्होंने आगे कहा, हालांकि, इन दिनों हर कोई फैशनेबल है। फैशन वीक के आखिरी दिन, कंगना ने डिजाइनर दिशा पाटिल के लिए शो स्टॉपर बनीं।

Tuesday, 6 February 2018

सुपर 30 में रितिक रोशन को पहचान पाना मुश्किल !

     अभिनेता रितिक रोशन ने आज बनारस में अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 की शूटिंग शुरू कर दी है। फ़िल्म से अभिनेता की पहली झलक आज रिलीज हो गई है और रितिक रोशन को बिहारी अवतार में पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

     अभिनेता रितिक रोशन पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे और अपने किरदार में बारीकियों को सही करने के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रितिक रोशन की कड़ी मेहनत रंग लाई क्योंकि फ़िल्म से अभिनेता के पहले लुक ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
   22 जनवरी को सरस्वती पूजा के अवसर पर रितिक रोशन ने फ़िल्म की शुरुवात की थी। ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए अभिनेता ने लिखा,"सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के शुभ दिन पर, मैं सुपर 30 की मेरी यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं, जहां मैं पहली बार एक शिक्षक की भूमिका निभाने जा रहा हूं।
    सरस्वती देवी हमारे इस प्रयास को आशीर्वाद बरसाये।"बनारस में आज शूट की शुरुआत हो गई है जिसके बाद रितिक रोशन शूट करने के लिए भोपाल और पटना रवाना होंगे। फिल्म का आखिरी भाग पटना में फ़िल्माया जाएगा।
   हालांकि अन्य शहरों के साथ पटना को मुंबई में सेट के रूप में बनाया जाएगा। निर्देशक विकास बहल मुंबई के तीन शहरों को प्रामाणिकता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि फिल्म का प्रमुख भाग सेट पर फ़िल्माया जाएगा। 
   रितिक रोशन और फिल्म की टीम इन दिनों अक्सर आनंद कुमार से मुलाक़ात कर रही है ताकि उनके बारे में विवरण से जानकारी प्राप्त कर सके। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का चयन करना अभी बाकी है।
    विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पटना के निवासी गणितज्ञ आनंद कुमार के चरित्र को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।
     विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, रितिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' 25 जनवरी 2019 को रिलीज करने के लिए तैयार है।

Tuesday, 12 December 2017

रिया दिखेंगी कंगना की तरह

   अभिनेत्री रिया शर्मा टेलीविजन धारावाहिक 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी" में फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटन्र्स" की कंगना रनौत की तरह दिखाई देंगी।

   रिया ने बताया, नया धारावाहिक रोमांच और आश्चर्य से भरा है। मैंने इसके लिए अपनी लुक पूरी तरह बदल ली है।
     टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में कनक और उमा (अविनेश रेखी) के बीच तलाक सीक्वेंस है। निर्माताओं ने इसे 'तनु वेड्स मनु रिटन्र्स" जैसा सीक्वेंस बनाने का निर्णय लिया।
     इसलिए इसमें रिया भी घुंघराले बालों में दिखेंगी, कंगना की तरह ही कपड़े पहनेंगी। उन्होंने कहा, गीत सीक्वेंस (घनी बावरी) की शूटिंग के दौरान कनक की लुक के लिए कई प्रयोग किए गए, लेकिन मैंने इसे मौलिक रखने पर जोर दिया। कंगना के किरदार जैसे लुक का चयन किया क्योंकि यह किरदार उसी किरदार जैसा है।

Sunday, 15 October 2017

विद्या बालन भी श्रीदेवी की फैन

   बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भारत सरकार के स्वच्छता अभियान की एम्बेसडर विद्या बालन की अदाकारी का कायल कौन नहीं होगा। 

     जी हां, विद्या बालन का अपना एक अलग अंदाज है लेकिन विद्या बालन मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के अंदाज व अभिनय पर फिदा हैं। वह खुद कहती हैं कि श्रीदेवी की जबर्दस्त फैन हैं। अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह वरिष्ठ अदाकारा श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन हैं। मानती हैं कि श्रीदेवी के गीत पर थिरकना उनके लिए सम्मान की बात है। आगामी फिल्म तुम्हारी सुलू में विद्या श्रीदेवी के लोकप्रिय गीत हवा हवाई पर थिरकती नजर आएंगी।
      विद्या का कहना है कि उन्होंने 1987 में आई हिट फिल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी पर फिल्माए गए गीत हवा हवाई को कई बार देखा आैर तुम्हारी सुलू में बेहतर प्रस्तुति देने की कोशिश की है। अभिनेत्री ने कहा मैं श्रीदेवी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। यह फिल्म करते समय मैं नर्वस थी। लेकिन फिर हमने हवा हवाई गीत में वही समां बांधने की कोशिश की जो उन्होंने मिस्टर इंडिया में बांधा था।
    विद्या ने यहां तुम्हारी सुलू का ट्रेलर लांच करते हुए संवाददाताओं को बताया यह पूरी तरह उन्हें समर्पित है। हम इसका लुत्फ उठा रहे हैं। श्रीदेवी तो केवल एक ही हैं। निर्माताओं ने खुलासा किया कि तुम्हारी सुलू का हवा हवाई गीत जल्द ही एक विशेष समारोह में लांच किया जाएगा। तुम्हारी सुलू फिल्म में विद्या मुंबई की एक खुशमिजाज-भाग्यशाली गृहिणी की भूमिका अदा कर रही हैं।
       कहानी के मुताबिक, इस गृहणी के जीवन में तब बदलाव आता है, जब वह अप्रत्याशित रूप से एक रात्रिकालीन आरजे (रेडियो जॉकी) की नौकरी करने लगती है। 
      उन्होंने कहा मैंने पिछले कुछ समय कोई दिलचस्प किरदार नहीं निभाया। मैंने इस फिल्म में काम के दौरान खूब आनंद लया। वास्तव में वह गृहिणी की भूमिका एक बहुत ही मजेदार आैर प्यारा चरित्र है। फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है आैर यह 17 नवंबर को रिलीज होगी।

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...