शाहरुख के नाम हुआ एक बनारसी पान !
अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रचार के लिए बनारस गए थे, जहाँ सबसे पहले शाहरुख ने वहाँ का प्रसिद्ध बनारसी पान खाने की ख्वाइश जताई थी।
अब जब शाहरुख ने ख्वाइश जताई है तो उसे तो पूरा होना ही था, ऐसे में फ़िल्म की टीम ने शाहरुख की इस इच्छा को पूरा किया। शाहरुख ने ताम्बुलम नाम की सतीश कुमार की 70 साल पुरानी पान दुकान से एक स्पेशल बनारसी मीठा पान बनवायाप्र् यह दुकान वैसे तो पहले से ही प्रसिद्ध थी लेकिन शाहरुख की मौजूदगी ने इस दुकान के सितारे ओर बुलंद कर दिए।
शाहरुख के पान खाने के बाद उस दुकान पर स्थानीय लोगो की भीड़ इकठ्ठी हो गयी और सभी लोगों ने जो शाहरुख़ ने स्पेशल मीठा पान खाया था उसी पान को खाने की इस इच्छा जताई। ऐसे में ताम्बुलम पान वाले ने उस खास मीठे पान का नाम शाहरुख़ पान रख दिया और अपनी दुकान में बिक रहे कई पान के साथ शाहरुख़ पान को 35 रुपये मैं बेच रहा है।
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान उर्फ हैरी एक पर्यटक गाइड के रूप में नज़र आएंगे, और अनुष्का शर्मा उर्फ सेजल एक वकील है और वो यूरोप की सैर पर निकली है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment