मेलबॉर्न मे प्रख्यात भारतीय फिल्म निर्माताओ का मास्टर क्लासेस
विक्टोरिया
सरकार ने मेलबॉर्न मे आधिकारिक भारतीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है,
जो भारत के बाहर विदेश मे एक बहुत बडा आयोजन है। सातवे आइएफएफएम के सफलता
पूर्व समापन के बाद यह इस का आठवा आयोजन है।
भारतीय फिल्म उद्योग के
प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं के स्वागत की तैयारी मै है, जो इस अवसर पर अपने
मास्टर क्लासेस की चर्चा इस महादीप मेलबॉर्न में करेगे। प्रसिद्ध फिल्म
निमार्ता, निर्देशक, शूजीत सरकार, नितेश तिवारी, शोबु यरलागड़ा, यहां के
दर्शको के लिये अपने विशेष मास्टर क्लासेस पेश करेंगे।
पीकू फिल्म के
निदेर्शक और पिंक फिल्म के लेखक ने बताया कि कैसे अपने कलाकारो से उनके
व्यक्तिगत विकास साथ वे एपेक्षित परिणाम प्राप्त कर सके। दंगल के लेखक और
दिग्दर्शक नितेश तिवारी अपने सेशन मे बताएंगे कैसे वे रियल लाइफ को रील
लाइक मे ला सके। बाहुबली के निर्माता यह चर्चा करेंगे कि कैसे भारतीय लोक
संस्कृति को फिल्मी पर्दे पर ढाला जा सकता है।
जब नितेश तिवारी से पूछा, तो
उन्होने कहा कि, यह सौभाग्य की बात है कि इस फिल्म महोत्सव मे मुझे अपने
अनुभव और विचार रखने का अवसर प्राप्त होगा। इस पर मैं बहुत गर्व महसूस कर
रहा हूं और इस अवसर की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूं। प्रसिद्ध निर्देशक
शूजीत सरकार ने कहा वास्तव मे मेलबॉर्न फिल्म फेस्टीवल का चौतरफा विकास
हुआ है, सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसकी ज्युरी पूर्णतः आस्ट्रेलियन है।
यह
भारतीय फिल्म उद्योग के लिये अच्छी बात है। भारतीय फिल्म की गुणवत्ता के
स्तर का आकलन यह ज्यूरी करेगी। इसका पूरा श्रेय श्रीमती मीतु को जाता है।
वे अस प्रयास में मुख्य प्रेरक शक्ति रही है। वे मेरी बहुत अच्छी मित्र भी
है। भारतीय फिल्मो के बारे मे बात करने का एक उत्तम मंच है। मै इस महोत्सव
का एक हिस्सा हूं, इसका मुझको गर्व हैं।

No comments:
Post a Comment