Friday, 30 June 2017

निर्देशक विकास बहल की फिल्म में काम नहीं कर रही परिणीति

         वॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस बात से इंकार किया है कि वह क्वीन के निर्देशक विकास बहल के साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर रही हैं।
      हाल ही में उपनगरीय बांद्रा में फिल्म निर्माता के साथ अभिनेत्री की तस्वीर आई थी। इस तस्वीर से ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वह बहल की अगली फिल्म में रितिक रोशन के साथ सह कलाकार होंगी। 
      परिणीति ने इस बारे साफ इंकार किया है। कहा कि, यह सही नहीं है। इन दिनों जब कभी भी हम बांद्रा में लंच के लिए मिलते हैं, लोगों को लगता है कि हम फिल्म साइन करने के बाद ही साथ आएंगे। लेकिन इस तरह से चीजें नहीं होती है। 
       मुझे पता चला है कि वह एक फिल्म शुरू करे रहे हैं आैर मैं उन्हें इसके लिए शुभकामना देती हूं। अभिनेत्री फिलहाल गोलमाल 4 की शूटिंग कर रही हैं।  

अमिताभ व ऋषि कपूर में पिता-पुत्र के नए रिश्ते !

         मेगा स्टार अमिताभ बच्चन एवं ऋषि कपूूर के नए रिश्ते शीघ्र दिखेंगे। 

     जी हां वॉलीवुड की धमाल-हंगामा फिल्म '102 नॉट आउट" में अमिताभ बच्चन व ऋषि कपूर पिता पुत्र की भावनात्मक भूमिका में दिखेंगे। गुजराती किरदारों पर आधारित यह फिल्म निश्चय ही भावनात्मक रिश्तों को झकझोरेगी। 
         इसमें मेगा स्टार अमिताभ बच्चन 102 वर्षीय उम्रदराज पिता की भूमिका में होंगे तो वहीं ऋषि कपूर भी कोई कम उम्र नहीं दिखेंगे। 
        ऋषि कपूर भी 75 वर्षीय पुत्र की भूमिका में होंगे। सौम्या जोशी ने कथानक को सजाया-संवारा है तो निर्देशकीय पक्ष को उमेश शुक्ला ने बेहतरीन बनाने की कोशिश की है। 
        यह फिल्म गुजराती नाटक साजिश पर आधारित है। यह एक 102 वर्षीय चीनी व्यक्ति के ईद-गिर्द घूमती है। इसमें संगीत सलीम-सुलमान का होगा तो वहीं इसे वर्ष के अंत में प्रदर्शित करने की तैयारी है। 
      खास यह है कि 102 वर्षीय उम्रदराज व्यक्ति की कोशिश है कि विश्व के रिकार्ड को तोड़े। इस कोशिश में तमाम घटनाक्रम आते हैं। इसमें खास यह भी है कि किरदारों का बेहतरीन मेकअप होगा। 

Thursday, 29 June 2017

शाहरुख की फिल्म में गेस्ट होंगे सलमान !

         बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान किंग खान शाहरुख खान की फिल्म में गेस्ट रोल करने जा रहे हैं? आनन्द एल राय, शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं। 

          पहले आनंद यह फिल्म सलमान को लेकर बनाना चाहते थे लेकिन बात नही बन सकी। शाहरुख खान का कहना है कि वह चाहते हैं कि सलमान खान आनन्द एल राय की फिल्म में मेहमान-अतिथि किरदार निभायें। सलमान खान की फिल्म'ट््यूबलाइट"में शाहरुख ने अतिथि रोल किया था। 
        इस बार शाहरुख खान सलमान खान को अपनी आगामी फिल्म में अतिथि रोल करवाने जा रहे हैं। शाहरुख का कहना है कि आनंद एल राय की अगली फिल्म में सलमान अतिथि रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। 
       शाहरुख खान की मानें तो,आनंद एल राय की फिल्म में एक गेस्ट अपीयरेंस है और मैं चाहता हूँ कि इसे सलमान करें। हम इस पर काम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि इस रोल को वही निभाएं। 
          शाहरुख ने कहा कि इस रोल के लिए अभी तक उन्होंने सलमान से कोई भी बात नहीं की है। जैसे ही समय मिलेगा मैं उनसे बात करूंगा। इसके लिए थोडा इंतजार करना होगा।

Wednesday, 28 June 2017

यामी गौतम के बेबॉक बोल फिट रहें हिट रहें

     सिने तारिका यामी गौतम का मानना है कि फिट रहने के साथ ही स्वस्थ रहना भी जरुरी है। फिट रहेंगे तो हिट रहेंगे। फिटनेस शरीर को चुस्त-दुुरुस्त रखती है। 
 
यामी का मानना है कि, कलाकार होने के नाते सिर्फ फिट दिखना जरुरी नहीं, बल्कि अंदर से स्वस्थ और सक्रिय रहना भी जरुरी है। खुद का स्वस्थ और फिट रहना जीवन का तरीका होना चाहिए इसलिए नहीं कि आप किस पेशे या व्यवसाय में हैं। 
        यामी के अनुसार समय-समय पर अपने फिटनेस पर ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। सक्रिय और नियंत्रित वजन प्रशिक्षण फिटनेस मंत्र है, लेकिन भोजन भी इसके साथ जुड़ा होता है। संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

वॉलीवुड अदाकारा एवलिन का हॉलीवुड में धमाल

     वॉलीवुड की अदाकारा एवलिन शर्मा ने एक बार फिर धमाल मचाया।
      जी हां, वाशिंगटन डीसी में विश्व की राजनीतिक हस्तियां एकत्र हुयीं तो वॉलीवुड अदाकारा एवलिन शर्मा को भी अपने फन का जादू दिखाने का मौका मिला। विश्व शांति एवं वैश्विक एकता के संदर्भ में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। 
          मनोरंजन का खजाना एवलिन शर्मा के हाथों में रहा। वॉलीवुड अदाकारा एवलिन शर्मा न्यूयार्क के संगीत निर्माता ब्राुकलीन शांति ला के साथ संगीत वीडियो रिकार्ड व शूट किया है। 
       एवलिन शर्मा नौटंकी साला, यारियां, ये जवानी है दीवानी में अपने जलवे दिखा चुकी है।
        निर्माता निर्देशक डेविड धवन, रोहन सिप्पी, दिव्या खोसला कुमार, अयान मुखर्जी आैर इम्तियाज के साथ काम कर चुकी एवलिन शर्मा पश्चिम की कुछ सुपर रोमांचक फिल्में कर रही है।  

Tuesday, 27 June 2017

शाहरुख की बेटी सुहाना अभी फिल्मों में काम नहीं करेगी

         बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि उनकी बेटी सुहाना अभी पांच साल तक फिल्मों में काम नही करेगी।

          बॉलीवुड में काफी समय से चर्चा हो रही है कि जल्द ही सुहाना फिल्मों में काम करती नजर आयेगी लेकिन शाहरुख का कहना है कि सुहाना अगले पांच सालों तक फिल्मों में नहीं आयेगी क्योंकि वह अभी पढ़ाई कर रही हैं और बॉलीवुड में अभी कदम नहीं रखेगी।
    शाहरुख का कहना है कि, किसी के पब्लिकली बाहर जाने का मतलब ये नहीं है कि वो एक्टर बनना चाहता है। ये फिल्म स्टार्स नहीं हैं बल्कि फिल्मस्टार्स के बच्चे हैं। जब मेरे साथ आते हैं तो मैं खुद फोटो के लिए उनके साथ पोज देता हूं। जब मीडिया सामने होता है तो हम फिल्मस्टार्स यह सब हैंडल कर लेते हैं।
       शाहरुख का कहना कि,मिनिमम एजुकेशन ग्रेजुएशन होना जरुरी है। सुहाना अभी 11वीं में हैं और उन्हें ग्रेजुएट होने में पूरे पांच साल हैं।

Monday, 26 June 2017

सनी लियोनी दिखेंगी अजय व इमरान हाशमी के साथ

       बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि अभिनेता सलमान खान उनके साथ हमेशा बेहद विनम्र आैर दोस्ताना रहे। 

         इसके लिए वह हमेशा उनकी सराहना करती हैं। बॉलीवुड में आने से पहले सनी रियलिटी शो बिग बॅास में नजर आयी थीं जिसके होस्ट सलमान खान थे। अब वह राजीव वालिया की रोमांटिक संगीतमय फिल्म तेरा इंतजार में सलमान के भाई अरबाज खान के साथ काम करती दिखाई देंगी। 
      सनी ने कहा, मैं सलमान खान से कई बार मिली हूं, अरबाज के साथ भी काफी समय गुजारा है। मुझे पता है कि अरबाज कितने अच्छे इंसान हैं आैर मुझे लगता है कि उनका पूरा परिवार, उनके भाई बहुत अच्छे आैर ध्यान रखने वाले हैं। सलमान बहुत अच्छे हैं। 
          शाहरुख खान अभिनीत फिल्म रईस आैर सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर में मेहमान अदाकारा के तौर पर काम करने के बाद सनी अब अजय देवगन-इमरान हाशमी की फिल्म बादशाहो के एक गीत में दिखाई देंगी।
          इस गीत में वह इमरान हाशमी के साथ थिरकते हुये नजर आएंगी। सनी ने कहा, मुझे वह गाना पसंद है, इसमें इमरान के साथ काम करना एक अच्छा अनुभव रहा। वह नेक दिल वाले इंसान हैं।
       सनी ने कहा, उस गीत को करने में बहुत मजा आया आैर उम्मीद है कि लोगों को भी हमें साथ देखकर मजा आएगा।
          मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि किसी फिल्म में मुझे उनके अपोजिट अभिनय करने का भी मौका मिले। छत्तीस वर्षीया सनी लियोनी इस गाने में पारंपरिक लुक में नजर आएंगी।

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...