Sunday, 16 July 2017

अच्छी फिल्मों का चयन ही अमायरा की कामयाबी

         बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि वह फिल्म का चयन करते समय गुणवत्ता पर ध्यान देती हैं। 

         अमायरा का कहना है कि वह फिल्मों की संख्या के बजाय उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देती हैं और वह अपनी फिल्मों का चयन बेहद सोच-समझकर करती हैं। अमायरा ने दो बॉलीवुड फिल्मों, एक तमिल फिल्म और एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम किया है। 
     अमायरा ने कहा, मैं अपनी फिल्में बेहद सोच समझ कर चुनती हूं और इसलिए मैंने डेढ़ साल के अपने करियर में 'कुंग फू योगा" जैसी फिल्म की। 
      अमायरा इन दिनों अपनी फिल्म 'कालाकांडी" की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो आठ सितंबर को रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि वह दो तेलुगू और एक तमिल फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। अमायरा का कहना है कि अब वह रुपहले पर्दे पर ज्यादा नजर आएंगी।

No comments:

Post a Comment

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...