संजय दत्त, श्रीदेवी की जोड़ी 25 साल बाद मचायेगी धूम
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त व रूप की रानी श्रीदेवी की जोड़ी 25 साल धूम मचायेगी। जी हां, निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अगली फिल्म के लिये संजय दत्त और श्रीदेवी को चुना है।
संजय व श्रीदेवी पिछली बार 1993 की थ्रिलर'गुमराह"में साथ दिखे थे। अब 25 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर दिख सकती है।
अभिषेक वर्मन 2 स्टेट जैसी सुपर हिट बना चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर थे।
संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ वरुण धवन,आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा की तिकड़ी भी होगी। अभिषेक वर्मन अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है ये फिल्म अगले साल शुरू होगी।

No comments:
Post a Comment