Monday, 10 July 2017

कोरियाई फिल्म के रीमेक में एक नये अंदाज में दिखेंगे सलमान

         बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान कोरियाई फिल्म के रीमेक में काम करने जा रहे हैं। अभिनेता सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट भले ही उम्मीदों पर उतनी खरी न उतरी हो लेकिन उनके फैंश इस बात से ख़ुश हैं कि सलमान ने परदे पर अपने इमोशन को अच्छी तरह से पेश किया। 

    सलमान अब एक और फिल्म में काम करने जा रहे हैं जिसका नाम भारत होगा। इस फिल्म से इस बार उनका कोरियाई कनेक्शन जुड़ने वाला है। चर्चा है कि फिल्म भारत, कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर का ऑफिशियल हिंदी रिमेक होगी। 
        पचास के दशक में हुए कोरियाई युद्ध के बाद एक आम आदमी पर आधारित इस कहानी को कोरिया में बॉक्स ऑफिस पर सेकेण्ड हाइएस्ट ग्रॉस कलेक्शन मिला है।
        इस फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री मिल कर प्रोड्यूस करेंगे।बताया जाता है कि फिल्म अगले साल किसी समय शुरु हो सकती है। 
      सलमान इन दिनों अली अब्बास जफ़र की फिल्म टाइगर जिंदा है का बचा हुआ काम ख़त्म कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत को भी अली अब्बास ही निर्देशित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...