तब्बू के दिल में अब गोवा, खरीदा नया आशियाना
सिने तारिका तब्बू ने छुट्टिया बिताने के लिये गोवा में एक नया आशियाना खरीदा है। बॉलीवुड के कई कलाकार अपने परिवार के साथ आराम से समय बिताने के लिए गोवा में भी आशियाना बना चुके हैं।
इसी कड़ी में तब्बू का नाम भी शामिल हो गया। तब्बू ने हाल ही में गोवा के पोवोरिम इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट मेंआशियाना खरीदा है। इस आशियाना में एक स्वीमिंग पूल भी है। यह आशियाना वर्ष के अंत तक रहने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
नया आशियाना हासिल तब्बू बेहद खुश हैं और उनका कहना है,अब मुझे पता है कि मुझे अपनी छुट्टियां कहां जाकर बितानी है। तब्बू का कहना है कि उनके एक दोस्त ने गोवा में अपने बंगले को तोड़कर उसकी जगह एक पांच मंजिला इमारत बनाई है।
तब्बू को यह आाशियाना इसलिए भी पसंद आया, क्योंकि इस कॉम्प्लैक्स में रहने वाले लोगों की निजता के लिए काफी अच्छा इंतजाम किया गया है।
तब्बू की मानें तो वर्ष के अंत तक अपार्टमेंट तैयार हो जाएगा और उसके बाद वह अपनी मां, बहन और अन्य परिजनों के साथ वहां जाकर मजे से अपनी छुट्टियां बिता सकेंगी। गृह प्रवेश के मौके पर भी तब्बू अपने रिश्तेदारों के लिए यहां एक छोटी सी पार्टी रखने की योजना बना रही हैं।

No comments:
Post a Comment