Friday, 11 August 2017

अभिनेत्री सोमा अब पॉलीटिक्स में क्लीन बोल्ड करेंगी

      अभिनेत्री सोमा मंघनानी अब पॉलीटिक्स में क्लीन बोल्ड करेंगी ! जी हां, धारावाहिक तारिका सोमा दर्शकों के बाद अब देश के वोटर्स की दिल जीतने की तैयारी में हैं।

        जीटीवी के शो 'जब प्यार हुआ" से पहचान बनाने वाली सोमा हालांकि मुम्बई के बान्द्रा से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में मैदान में रह चुकी हैं। 'राजनीतिक सक्रियता" के लिए उनके पास बान्द्रा में भाजपा सिंधी सेल के सचिव का उत्तरदायित्व है। तारिका सोमा का कहना है कि काला धन पर अंकुश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ताकत मिलनी चाहिए। 
       देश को बेहतर बनाने के लिए परिवर्तन का हिस्सा होना चाहिए। सोमा मंघनानी अभिनय एवं लक्जरी ब्राांड्स के लिए मॉडलिंग के साथ साथ समाजसेवा में भी सक्रिय रहती है। समाजसेवा के लिए मुक्तागंन इण्टरनेशनल फाउण्डेशन संचालित करती है। घुडसवारी, टेन स्पोटर्स, विज्ञापन में उसके निराले अंदाज दिखते हैं। सुपरहिट लीजा लीजा में निर्देशन व अभिनय के जलवे दर्शक देख चुके हैं। 

Monday, 7 August 2017

विक्टोरिया एण्ड अब्दुल के पोस्टर में अब्दुल करीम के रूप में अली फज़ल

  इस फिल्म का निर्देशन स्टेफेन फ्रेअर्स ने किया है और इसमें अली की नायिका जुडी डेंच हैं तथा अन्य अभिनेतागणों में सर माइकल गैम्बन व एड्डी इज्ज़र्ड हैं.

   यह फिल्म इसी साल सितम्बर में रिलीज होगी.

टीएलसी पर 24 सितम्बर से 'कॉमेडी क्वीन"

       'कॉमेडी शैली" में भारत में पिछले कुछ सालों में विस्फोट दिखे। भारत में पहली बार महिला 'कॉमेडी शो" दिखने जा रहा है।

    ऐसा एहसास हो रहा है कि कॉमेडी के पुरुष क्षेत्र में महिलाओं के प्रवेश करने से एक बार फिर कॉमेडी में हंगामा दिखेगा। कॉमेडी का यह महिला शो 'कॉमेडी क्वीन" टीएलसी पर दिखेगा। टीएलसी भारतीय जीवन शैली से जुड़ा चैनल। कॉमेडी का सर्वश्रेष्ठ प्रतिस्पर्धा मंच।
   इसमें रिचा चड्ढ़ा, रोहन जोशी व भोली पंजौन आदि दिखेंगे।कॉमेडी क्वीन को वुडी मल्होत्रा, वरुण ठाकुर होस्ट करेंगे। 'कॉमेडी क्वीन" 24 सितम्बर से टीएलसी पर दिखेगा। 

Thursday, 3 August 2017

मेलबॉर्न मे प्रख्यात भारतीय फिल्म निर्माताओ का मास्टर क्लासेस

      विक्टोरिया सरकार ने मेलबॉर्न मे आधिकारिक भारतीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है, जो भारत के बाहर विदेश मे एक बहुत बडा आयोजन है। सातवे आइएफएफएम के सफलता पूर्व समापन के बाद यह इस का आठवा आयोजन है।

    भारतीय फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं के स्वागत की तैयारी मै है, जो इस अवसर पर अपने मास्टर क्लासेस की चर्चा इस महादीप मेलबॉर्न में करेगे। प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता, निर्देशक, शूजीत सरकार, नितेश तिवारी, शोबु यरलागड़ा, यहां के दर्शको के लिये अपने विशेष मास्टर क्लासेस पेश करेंगे।
         पीकू फिल्म के निदेर्शक और पिंक फिल्म के लेखक ने बताया कि कैसे अपने कलाकारो से उनके व्यक्तिगत विकास साथ वे एपेक्षित परिणाम प्राप्त कर सके। दंगल के लेखक और दिग्दर्शक नितेश तिवारी अपने सेशन मे बताएंगे कैसे वे रियल लाइफ को रील लाइक मे ला सके। बाहुबली के निर्माता यह चर्चा करेंगे कि कैसे भारतीय लोक संस्कृति को फिल्मी पर्दे पर ढाला जा सकता है।
      जब नितेश तिवारी से पूछा, तो उन्होने कहा कि, यह सौभाग्य की बात है कि इस फिल्म महोत्सव मे मुझे अपने अनुभव और विचार रखने का अवसर प्राप्त होगा। इस पर मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और इस अवसर की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूं। प्रसिद्ध निर्देशक शूजीत सरकार ने कहा वास्तव मे मेलबॉर्न फिल्म फेस्टीवल का चौतरफा विकास हुआ है, सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसकी ज्युरी पूर्णतः आस्ट्रेलियन है। 
      यह भारतीय फिल्म उद्योग के लिये अच्छी बात है। भारतीय फिल्म की गुणवत्ता के स्तर का आकलन यह ज्यूरी करेगी। इसका पूरा श्रेय श्रीमती मीतु को जाता है। वे अस प्रयास में मुख्य प्रेरक शक्ति रही है। वे मेरी बहुत अच्छी मित्र भी है। भारतीय फिल्मो के बारे मे बात करने का एक उत्तम मंच है। मै इस महोत्सव का एक हिस्सा हूं, इसका मुझको गर्व हैं।

Wednesday, 2 August 2017

पारुल चौहान आैर शाहरुख खान दस साल बाद फिर मिले !

       'स्टार प्लस" पर सबसे लम्बे समय से चल रहे शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है" ने अभी हाल में एक विशेष इंटीग्रेशन के लिए बालीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान आैर अनुष्का शर्मा की शो के सेट पर मेजबानी की। यह दोनों कलाकार अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल" के प्रमोशन के लिए सेट पर आये थे।

    अभिनेत्री पारुल चौहान इस शो में स्वर्ण गोएनका की भूमिका निभा रही है। पारुल दस साल के लम्बे अंतराल के बाद शाहरुख खान से दोबारा मिली। पारुल चौहान पहली बार एसआरके के तत्कालीन शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं " के लिए विशेष इंटीग्रेशन शूट में शाहरुख खान से मिली थी। 
      इसमें उनके पहले शो की विदाई को इस शो के साथ एकीकृत किया गया था। अभी हाल में एसआरके ने फिल्म 'जैब हैरी मेट सेजल" के लिए अनुष्का के साथ पारुल चौहान के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है" के लिए शूट किया। 
    पसंदीदा कलाकार के साथ इस प्यारे रियूनियम के बारे में पारुल का कहना है कि एसआरके मेरे कैरियर की शुरुआत के समय वहां थे आैर अब वे एक बार फिर इस शो में आये। शाहरुख बेहद अच्छे इंसान हैं। सब कुछ आसान बना देते हैं। शाहरुख हजारों में नहीं लाखों में एक हैं।

शाहरुख के नाम हुआ एक बनारसी पान !

      अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" के प्रचार के लिए बनारस गए थे, जहाँ सबसे पहले शाहरुख ने वहाँ का प्रसिद्ध बनारसी पान खाने की ख्वाइश जताई थी।

     अब जब शाहरुख ने ख्वाइश जताई है तो उसे तो पूरा होना ही था, ऐसे में फ़िल्म की टीम ने शाहरुख की इस इच्छा को पूरा किया। शाहरुख ने ताम्बुलम नाम की सतीश कुमार की 70 साल पुरानी पान दुकान से एक स्पेशल बनारसी मीठा पान बनवायाप्र् यह दुकान वैसे तो पहले से ही प्रसिद्ध थी लेकिन शाहरुख की मौजूदगी ने इस दुकान के सितारे ओर बुलंद कर दिए। 
        शाहरुख के पान खाने के बाद उस दुकान पर स्थानीय लोगो की भीड़ इकठ्ठी हो गयी और सभी लोगों ने जो शाहरुख़ ने स्पेशल मीठा पान खाया था उसी पान को खाने की इस इच्छा जताई। ऐसे में ताम्बुलम पान वाले ने उस खास मीठे पान का नाम शाहरुख़ पान रख दिया और अपनी दुकान में बिक रहे कई पान के साथ शाहरुख़ पान को 35 रुपये मैं बेच रहा है।
        इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान उर्फ हैरी एक पर्यटक गाइड के रूप में नज़र आएंगे, और अनुष्का शर्मा उर्फ सेजल एक वकील है और वो यूरोप की सैर पर निकली है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।

शो 'आरम्भ" में दो सौ सालों का धमाल

          निर्देशक गोल्डी बहल का शो 'आरम्भ" अपने पहले प्रोमो से ही काफी सकारात्मक ढ़ंग से ख्याति हासिल कर रहा है। 

     अनूठे कथानक एवं किरदारों का निर्माण करने के लिए विख्यात के वी विजयेन्द्र प्रसाद 'आरम्भ" के दर्शकों के लिए कुछ आैर दिलचस्प लेकर आ रहे हैं। 'आरम्भ" में दो सौ वर्षों का कथानक दिखाया दर्शाया जायेगा। 
       इसमें आठ नये किरदार शामिल होंगे। दर्शकों ने मातृ सत्तात्मक समाज में पैदा हुई देवसेना (कार्तिक नायर) को अपने वंश की अगुवाई करते हुये देखा है। वह पितृसत्तात्मक सभ्यता से कुल की रक्षा करती है। 
     युद्धस्थल पर देवसेना का सामना योद्धा वरुणदेव (रजनीश दुग्गल) से होता है। यह लड़ाई एक नये कथानक का खुलासा करेगी। इस शो में विभा आनन्द (बालिका वधु फेम), वरीय कलाकार काली प्रसाद मुखर्जी, आरव चौधरी, निशांत तवंर, ताहीर, ताहीर अली रेश लांबा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...