Sunday, 16 July 2017

अच्छी फिल्मों का चयन ही अमायरा की कामयाबी

         बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर का कहना है कि वह फिल्म का चयन करते समय गुणवत्ता पर ध्यान देती हैं। 

         अमायरा का कहना है कि वह फिल्मों की संख्या के बजाय उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देती हैं और वह अपनी फिल्मों का चयन बेहद सोच-समझकर करती हैं। अमायरा ने दो बॉलीवुड फिल्मों, एक तमिल फिल्म और एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम किया है। 
     अमायरा ने कहा, मैं अपनी फिल्में बेहद सोच समझ कर चुनती हूं और इसलिए मैंने डेढ़ साल के अपने करियर में 'कुंग फू योगा" जैसी फिल्म की। 
      अमायरा इन दिनों अपनी फिल्म 'कालाकांडी" की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो आठ सितंबर को रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि वह दो तेलुगू और एक तमिल फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। अमायरा का कहना है कि अब वह रुपहले पर्दे पर ज्यादा नजर आएंगी।

Tuesday, 11 July 2017

संजय दत्त, श्रीदेवी की जोड़ी 25 साल बाद मचायेगी धूम

        बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त व रूप की रानी श्रीदेवी की जोड़ी 25 साल धूम मचायेगी। जी हां, निर्देशक अभिषेक वर्मन ने अगली फिल्म के लिये संजय दत्त और श्रीदेवी को चुना है।

 संजय व श्रीदेवी पिछली बार 1993 की थ्रिलर'गुमराह"में साथ दिखे थे। अब 25 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर दिख सकती है।
        अभिषेक वर्मन 2 स्टेट जैसी सुपर हिट बना चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर थे।
       संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ वरुण धवन,आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा की तिकड़ी भी होगी। अभिषेक वर्मन अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है ये फिल्म अगले साल शुरू होगी।

Monday, 10 July 2017

कोरियाई फिल्म के रीमेक में एक नये अंदाज में दिखेंगे सलमान

         बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान कोरियाई फिल्म के रीमेक में काम करने जा रहे हैं। अभिनेता सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट भले ही उम्मीदों पर उतनी खरी न उतरी हो लेकिन उनके फैंश इस बात से ख़ुश हैं कि सलमान ने परदे पर अपने इमोशन को अच्छी तरह से पेश किया। 

    सलमान अब एक और फिल्म में काम करने जा रहे हैं जिसका नाम भारत होगा। इस फिल्म से इस बार उनका कोरियाई कनेक्शन जुड़ने वाला है। चर्चा है कि फिल्म भारत, कोरियन फिल्म ओड टू माई फादर का ऑफिशियल हिंदी रिमेक होगी। 
        पचास के दशक में हुए कोरियाई युद्ध के बाद एक आम आदमी पर आधारित इस कहानी को कोरिया में बॉक्स ऑफिस पर सेकेण्ड हाइएस्ट ग्रॉस कलेक्शन मिला है।
        इस फिल्म को सलमान की बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री मिल कर प्रोड्यूस करेंगे।बताया जाता है कि फिल्म अगले साल किसी समय शुरु हो सकती है। 
      सलमान इन दिनों अली अब्बास जफ़र की फिल्म टाइगर जिंदा है का बचा हुआ काम ख़त्म कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत को भी अली अब्बास ही निर्देशित करेंगे।

Sunday, 9 July 2017

तब्बू के दिल में अब गोवा, खरीदा नया आशियाना

        सिने तारिका तब्बू ने छुट्टिया बिताने के लिये गोवा में एक नया आशियाना खरीदा है। बॉलीवुड के कई कलाकार अपने परिवार के साथ आराम से समय बिताने के लिए गोवा में भी आशियाना बना चुके हैं। 

       इसी कड़ी में तब्बू का नाम भी शामिल हो गया। तब्बू ने हाल ही में गोवा के पोवोरिम इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट मेंआशियाना खरीदा है। इस आशियाना में एक स्वीमिंग पूल भी है। यह आशियाना वर्ष के अंत तक रहने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। 
      नया आशियाना हासिल तब्बू बेहद खुश हैं और उनका कहना है,अब मुझे पता है कि मुझे अपनी छुट्टियां कहां जाकर बितानी है। तब्बू का कहना है कि उनके एक दोस्त ने गोवा में अपने बंगले को तोड़कर उसकी जगह एक पांच मंजिला इमारत बनाई है। 
     तब्बू को यह आाशियाना इसलिए भी पसंद आया, क्योंकि इस कॉम्प्लैक्स में रहने वाले लोगों की निजता के लिए काफी अच्छा इंतजाम किया गया है। 
     तब्बू की मानें तो वर्ष के अंत तक अपार्टमेंट तैयार हो जाएगा और उसके बाद वह अपनी मां, बहन और अन्य परिजनों के साथ वहां जाकर मजे से अपनी छुट्टियां बिता सकेंगी। गृह प्रवेश के मौके पर भी तब्बू अपने रिश्तेदारों के लिए यहां एक छोटी सी पार्टी रखने की योजना बना रही हैं।

Tuesday, 4 July 2017

वरुण को अनुष्का के साथ जोड़ी पसंद

      बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की मानें तो उनकी और अनुष्का शर्मा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। 

     सिने अभिनेता वरुण व अनुष्का शर्मा जल्द पर्दे पर एक साथ दिखेंगे। पर्दे पर पहली बार साथ नजर आने वाली ये जोड़ी यशराज बैनर तले आ रही फिल्म सुई धागा में नजर आएगी। 
      फिल्म की कहानी शरत कटारिया की है और इसे निर्देशित भी वही कर रहे हैं। सिने तारिका अनुष्का के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित वरुण का मानना है कि उनकी और अनुष्का की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी।
       बताया जा रहा है कि अनुष्का भी फिल्म के साथ जुड़कर खुश हैं। दोनों ने कहानी सुनते ही फिल्म के लिए हां कह दी थी।

Monday, 3 July 2017

अकीरा में सोनाक्षी का एक्शन अंदाज

          बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का अकीरा में एक्शन अंदाज। यह एक महिला, केन्द्रित एक्शन फिल्म है। अकीरा तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है। ए. आर. मुरुगदॉस के साथ सोनाक्षी की यह दूसरी फिल्म होगी।

       इससे पहले उन्होंने हॉलीडेः ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी में साथ काम किया था। जिस प्रकार से पूर्व में सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चूका था जिसे की काफी पसंद भी किया गया था। फिल्म में विशाल शेखर ने म्यूजिक दिया है।लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म के गानों ने फिल्म की लंबाई बढ़ा दी है। 
       फिल्म की कहानी कॉलेज जाने वाली लड़की अकीरा (सोनाक्षी सिन्हा) की है, जो कि भष्ट सिस्टम के विरोध में अकेले लड़ाई लड़ती है। इसलिए, फिल्म में सोनाक्षी को दमदार एक्शन में देखेंगे। सोनाक्षी ने सारे एक्शन सीन्स और स्टंट किये हैं।
   अकीरा को बर्ताव की वजह से दूसरों के साथ एडजस्ट करने में परेशानी आती है। उसका बर्ताव उसकी मां और भाई के लिए चिंता का कारण बन जाता है, लिहाजा उसे अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए जोधपुर से मुंबई भेज दिया जाता है। 
      29 वर्षीय अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को अकीरा के ऐक्शन दृश्यों के लिए 120 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया था। तथा अब चर्चे है कि बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इस फिल्म के बारे में कहा है कि फिल्म ‘अकीरा’ मेरे करियर के सही वक्त पर आई है। फिल्म ‘अकीरा’ से एक्शन हीरोईन की नई परिभाषा लिखने वाली सोनाक्षी पहली बार किसी फिल्म के लिए बदले बदले अंदाज में दिखेंगी।

Saturday, 1 July 2017

अनिल कपूर के साथ फिर ताल मिलायेंगी ऐश्वर्या

          बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से अनिल कपूर के साथ काम करने जा रही हैं। बेटी आराध्या के साथ इन दिनों न्यूयार्क में छुट्टियाँ मना रहीं ऐश्वर्या अगले महीने से राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म फन्ने खान की शूटिंग शुरू करेंगी। 

     यह फिल्म साल वर्ष 2000 में प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म एवरीबॉडी फेमस का हिंदी वर्सन होगी और इसमें ऐश्वर्या और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। फिल्म के लिए मुंबई में सेट लगाया जा रहा है। 
      अनिल कपूर अगस्त के अंत में और ऐश जुलाई के आखिरी सप्ताह से शूट शुरू करेंगी। यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी, जिसमें जिसमें ऐश्वर्या भी अपनी आवाज का हुनर दिखाने की कोशिश करेंगी।
       ऐश्वर्या ने अनिल कपूर के साथ सुभाष घई की फिल्म'ताल"में काम किया है और उसके बाद सतीश कौशिक की फिल्म'हमारा दिल आपके पास है"में। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा होंगी लेकिन पिछले दिनों राकेश मेहरा ने ऐश को अप्रोच किया था और स्क्रिप्ट भी भेजी थी, जिसे पढ़ने के बाद ऐश्वर्या ने तुरंत स्वीकार कर लिया था।

  अब देखिए धारावाहिक अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा      तिरुपति फिल्म्स के बैनर तले बन रहे दैनिक धारावाहिक, अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाब...